Search

चाईबासा : मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत दुधारू पशुओं का किया जाएगा वितरण

Çhaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला पशुपालन एवं गव्य विकास के तहत जिले के 155 लाभुकों के बीच दुधारू गायों का वितरण किया जाएगा. इसे लेकर जिला पशुपालन विभाग के द्वारा गव्य विकास कार्यालय परिसर में लाभुकों के बीच दुधारू पशुओं के वितरण का कार्यक्रम किया गया. जिसका उद्घाटन बुधवार को जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेंन ने किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह दूरगामी सोच की योजना है ताकि कृषक दुधारू पशुओं का पालन करें और उसके दूध का इस्तेमाल खाने बेचने दोनों में ही करें. इसे भी पढ़ें :15">https://lagatar.in/food-traders-protest-will-continue-till-february-15/">15

फरवरी तक खाद्यान्न व्यापारियों का विरोध रहेगा जारी

7 दिनों के भीतर किसानों के बीच किया जाएगा गाय का  वितरण

[caption id="attachment_548887" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/pashu-vitran-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> किसानों के बीच गाय का वितरण करते हुए.[/caption] इस कार्य से उनकी आर्थिक प्रगति होगी. इस मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुधाकर सिंह मुंडा ने कहा कि सरकार की योजनाओं के तहत चयनित 155 लाभुकों को अगले 7 दिनों के भीतर दुधारू पशु दिये जायेंगे. उन्होने लाभुकों को सुझाव दिया कि गायों में किसी भी प्रकार की दिक्कत होती है तो अपने नजदीकी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी से संपर्क करें या जिला मुख्यालय को सूचित करें उसका तुरंत इलाज किया जाएगा. मौके पर जगन्नाथपुर प्रखंड के 7 किसानों के बीच साहिवाल वैरायटी की गाय का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-case-of-thousands-of-account-holders-getting-stuck-in-crores-of-rupees-reached-the-dc/">आदित्यपुर

: हजारों खाता धारकों के करोड़ों रुपए फंसे होने का मामला पहुंचा डीसी के पास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp