Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : यूनिक कोचिंग सेंटर में मिलेट्स फूड मेला व प्रदर्शनी आयोजित

Chaibasa (Sukesh Kumar) : मिशन लाइफ योजना के तहत मिलेट्स फूड मेला व प्रदर्शनी (मोटा अनाज का उपयोग एवं उत्पादन प्रदर्शनी) कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र की ओर से यूनिक कोचिंग सेन्टर, ताम्बो चौक में बुधवार को किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्ववर्ती छात्र संगठन, टाटा कॉलेज के अध्यक्ष सुशील कुमार पुरती शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मोटे अनाज का उपयोग तथा उत्पादन के लिए युवाओं को प्रेरित किया. खास कर पूरती ने मोटे अनाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पश्चिमी देशों की संस्कृतियां हमारे युवा वर्ग अपना रहे हैं. पश्चिमी देशों ने हमारे देश में उत्पादित मोटे अनाजों का अंग्रेजी में नाम बदलकर बाजार में बड़े -बड़े विज्ञापन के माध्यम से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और हम अपने अनाज को छोड़ते जा रहे हैं. जिससे आर्थिक, सामाजिक, शारीरिक स्थितियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajesh-shukla-expressed-grief-over-the-death-of-former-mla-putkar-hembram/">जमशेदपुर

: पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम के निधन पर राजेश शुक्ल ने जताया शोक

जिले के सभी प्रखंडों में किया जा रहा है कार्यक्रम का आयोजन

उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का उपयोग कर हृष्ट-पुष्ट, स्वस्थ्य एवं फिट रहने की अपील की. केंद्र द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में मिशन लाइफ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत लोगों को विभिन्न माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. शपथ ग्रहण, सेमिनार का आयोजन करके, सरकारी भवन जैसे की स्कूल, पंचायत भवन की साफ-सफाई, नदी या तालाब की साफ-सफाई, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित करके, रैली निकाल कर, दीवाल लेखन करके, साइकिल रैली निकाल कर, पौधरोपण करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है. ताकि लोग पौधरोपण करें और उसका संरक्षण भी करें, अपने आस पड़ोस में सफाई रखे, फिटनेस के ऊपर ध्यान दें. इसे भी पढ़ें : चौपारण:">https://lagatar.in/chauparan-campaign-against-illegal-tendu-leaf-plucking-four-thousand-tendu-leaves-seized/">चौपारण:

अवैध तेंदू पत्ता तुड़ाई के खिलाफ चला अभियान, चार हजार तेंदू पत्ता जब्त

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भीमसेन पिंग्वा, सुनील जेराई तथा कोचिंग संस्थान के अधिकारियों ने सहयोग किया. मौके पर सचिव प्रियतम पूरती, कोषाध्यक्ष सच्चिताभ प्रधान, शशिकला पूरती, मेवालाल होनहागा, डॉ. इन्द्र गोप, हरिचरण हाईबुरू, बालकेश्वर सिंकू, पंकज कुमार, केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक गिरिजानन्द रत्नाकर के अलावा जिले के सैकड़ों युवा -युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही