Search

 
 
 

चाईबासाः खनन विभाग की टीम ने मझगांव में अवैध बालू का भंडारण किया जब्त

एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने सीओ विजय बिंरेज के साथ गुरुवार को मझगांव में छापेमारी की.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : एनजीटी की रोक के बावजूद पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू का खनन, भंडारण व खरीद-बिक्री जारी है. एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने सीओ विजय बिंरेज के साथ गुरुवार को मझगांव में छापेमारी की. इस दौरान खैरपाल व गुपुरबुंड़ा में भारी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण पाया गया. टीम ने बालू को जब्त कर लिया. खनन विभाग के अधिकारी बालू के भंडारण की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं. छापेमारी में अंचल अधिकारी, खान निरीक्षक निखिल दास,  मझगांव थाना प्रभारी संग्रह कुजूर व पुलिस के जवान शामिल थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही