Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा ने चांदवारी में लगाया जनता दरबार

Chaibasa (Sukesh Kumar) : विधायक दीपक बिरुवा ने मंगलवार सुबह सदर प्रखंड अंतर्गत चांदवारी जाकर वहां की जनसमस्याओं से अवगत हुए. स्थानीय लोगों ने विधायक को स्कूल के पास चापाकल खराब होने की जानकारी दी.  विधायक ने उसी दौरान फोन पर विभागीय अधिकारी को चापाकल मरम्मती कराने का निर्देश दिया. चांदवारी की महिलाओं ने विधायक से शिव मंदिर में सीढ़ी बनवाने का आग्रह किया. जिस पर विधायक दीपक बिरुवा ने सहमति जताते हुए जल्द ही सीढ़ी बनवा देने की बात कही. वहीं विधायक दीपक बिरुवा ने महाशिवरात्रि पूजा के लिए सहयोग राशि भी पूजा कमेटी को प्रदान किया. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/patna-big-action-by-bihar-police-30-cyber-criminals-arrested-in-10-districts/">पटना

: बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 जिलों 30 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

दीपक बिरुवा ने आवास योजना की जानकारी ली

इसके बाद विधायक दीपक बिरुवा ने लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना और सर्वजन पेंशन योजना की जानकारी ली. कहा कि हर सुयोग्य लाभुकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए. मौके पर विधायक दीपक बिरुवा के सौजन्य से वृद्ध वृद्धाओं के बीच कंबल वितरण भी किया गया. विधायक ने कहा जो भी जरूरतमंद को कंबल नहीं मिल पाया है, छूटे हुए जरूरतमंद को कंबल उपलब्ध कराया जाएगा. इस दौरान जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, प्रधान गोप, सतीश बानरा, गुलाब सिंह पूर्ति, सोनू राम, कांडेराम पूर्ति, राजेश राम, अतीश राम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tmc-leader-demanded-to-make-roundabout-at-akashvani-and-toll-bridge-turn/">आदित्यपुर

: टीएमसी नेता ने आकाशवाणी व टोल ब्रिज मोड़ पर गोलचक्कर बनाने की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही