Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विधायक ने दोकट्टा के मुंडासाई में नए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर विधानसभा क्षेत्र के टोंटो प्रखंड अंतर्गत दोकट्टा गांव के टोला मुंडासाई में रविवार को विधायक दीपक बिरुवा ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. इससे टोला में फिर से बिजली बहाल हो गई. टोला में बिजली के बल्ब जगमगाते देख ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. चूंकि इस टोला के लोग विगत कई दिनों से बिजली की कमी का दंश झेल रहे थे. 5 दिन पूर्व ही ग्रामीणों ने इस टोला में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने की गुहार विधायक से लगाई थी. विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को नए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया था. ग्रामीणों ने धन्यवाद देते हुए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया. रविवार को विधायक दीपक बिरुवा ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करने के लिए दोकट्टा गांव पहुंचे हुए थे. जहां उन्होंने विधिवत फीता काट कर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर">https://lagatar.in/muzaffarpur-two-died-after-drinking-poisonous-liquor-lost-eyesight/">मुजफ्फरपुर

: जहरीली शराब पीने से दो की मौत, आंखों की रोशनी गयी

मौके पर ये लोग थे उपस्थित

इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया. विधायक ने कहा कि वे लोगों की सामूहिक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेंगे. बशर्ते कि ग्रामीण अपनी समस्याओं से मुझे अवगत कराएं. मौके पर पूर्व प्रमुख मंगल तुबिद, तुराम बिरुली, सोंगा हेस्सा, संजय दास, बुधराम मुंडा, बासुदेव मुंडा, जुरान हेस्सा, राजीव हांसदा, सुमित दोराईबुरु, सिंगराय दोराईबुरु, बिरसा हेस्सा, निरकल हेस्सा, सुखराम मुंडा, राहुल मुंडा, डोलो दोराईबुरु, बेरगा दोराईबुरु, रामजी दोराईबुरु, सुरेंद्र हेस्सा, रोबिन हिस्सा समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही