Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर : जहरीली शराब पीने से दो की मौत, आंखों की रोशनी गयी

Advertisement
Advertisement
Muzaffarpur :   नीतीश सरकार ने बिहार में 2016 में शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बावजूद यहां लोग शराब पीकर मर रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पीर मोहल्ले की है. यहां संदिग्ध जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गयी है. जबकि चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद शराब सप्लाई करने वाला शिवचंद्र पासवान फरार है. हालांकि पुलिस उसकी पत्नी और बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एएसपी अवधेश दीक्षित ने इस बात की जानकारी दी. (पढ़ें, HDFC">https://lagatar.in/hdfc-bank-and-reliance-suffered-maximum-losses-hindustan-unilever-tcs-made-profits/">HDFC

बैंक और रिलायंस को सर्वाधिक नुकसान, हिंदुस्तान यूनिलीवर-टीसीएस फायदे में रही)

शराब बेचने वाला शिवचंद्र पासवान फरार

अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पोखरिया पीर मोहल्ले के उमेश शाह और पप्पू राम की मौत हो गयी है. वहीं दो अन्य लोग धर्मेंद्र और राजू के आंखों की रोशनी चली गयी. परिजनों के अनुसार, उमेश शाह और पप्पू राम तीन दिन पहले शराब पीकर घर लौटे थे और इसके बाद बीमार हो गये. सभी ने शराब सप्लायर शिवचंद्र पासवान से शराब खरीदी थी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-the-day-is-not-far-when-vande-bharat-train-will-connect-every-part-of-the-country/">पीएम

मोदी ने कहा, वह दिन दूर नहीं, जब वंदे भारत ट्रेन देश के हर हिस्से को जोड़ेगी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही