Search

 
 
 

चाईबासा : कमारहातु में विधायक ने लाइब्रेरी भवन का किया शिलान्यास

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में लाइब्रेरी भवन निर्माण का शिलान्यास विधायक दीपक बिरुवा ने नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर शुक्रवार को किया. विधायक निधि से झालको के अभियंता की देख-रेख में निर्माण किया जाएगा. विधायक ने ठेकेदार को जल्द निर्माण कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया. कमारहातु के बुद्धिजीवियों ने उम्मीद जताई है कि मसकल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य 15 नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा. मालूम हो कि कमारहातु में मसकल लाइब्रेरी है जो फिलहाल आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित है. जिसका उद्घाटन भी विधायक बिरुवा ने किया था. मौके पर विधायक ने लाइब्रेरी भवन निर्माण का आश्वासन दिया था. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-on-the-completion-of-9-years-of-the-central-government-the-bjp-launched-a-public-relations-campaign/">बहरागोड़ा

: केंद्र सरकार के 9 साल पूरा होने पर भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

ग्राम मुंडा ने विधायक का किया स्वागत

विधायक के आश्वासन पर लाइब्रेरी निर्माण हेतु शिलान्यास कार्य सम्पन्न होने पर मसकल फाउंडेशन के सदस्यगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया है. इससे पूर्व ग्राम मुंडा बिरसा देवगम द्वारा विधायक को बुके देकर स्वागत किया गया. मौके पर मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम, पंंसस दीनबंधु देवगम, सोमाय देवगम, सामु देवगम, कृष्णा देवगम, रांधो देवगम, जयश्री तियू, मंदुई पाड़ेया, अभय देवगम, सुरजा देवगम, तुराम देवगम, साऊ देवगम, राजेश देवगम, कृष्णा पाड़ेया, सुमन देवगम, हरीश देवगम, सोना सिंह देवगम, शिमलन देवगम, बालेमा देवगम, तुलसी देवगम, मंगल सिंह तियू, सुबोध देवगम, बहालेन देवगम, राउतु सिंकू, बाजू देवगम, पंकज देवगम, अमन देवगम, जयपाल देवगम समेत काफी संख्या में महिला, पुरुष व विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही