Search

 
 
 

चाईबासा : राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयनित खिलाड़ी खुशबू हेस्सा को विधायक निरल पुरती ने दी बधाई

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत कदमडीहा गांव में जूनियर राष्ट्रीय अंडर-17 फुटबॉल टीम में चयन होने पर खुशबू हेस्सा को बधाई देने मझगांव विधायक निरल पुरती उसके घर पहुंचे. विधायक ने खुशबू को बुके देकर शुभकामना दिया और कहा कि यह मझगांव विधानसभा के साथ ही पश्चिमी सिंहभूम जिला के लिए गर्व की बात है. यहां की बेटी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई है. गरीब परिवार से होने के बावजूद खुशबू का हौसला काफी बुलंद है. उसके जुनून ने ही आज उसे कम उम्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है. कोई भी खिलाड़ी अपने खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे तो वे अपने मुकाम तक जरूर पहुंच सकते हैं. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-seven-departments-in-sadar-hospital-only-14-doctors-but-not-a-single-dresser/">सरायकेला

: सदर अस्पताल में सात विभाग, डॉक्टर मात्र 14, लेकिन ड्रेसर एक भी नहीं

विधायक ने भविष्य में मदद करने का किया वादा 

विधायक ने युवा खिलाड़ी से वादा किया कि भविष्य में जो भी मदद की जरूरत होगी, वे उसे पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस सफलता को एक सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल करते हुए सीनियर राष्ट्रीय टीम को लक्ष्य बना कर चलें. राज्य सरकार भी खेलों को प्रोत्साहित कर रही है, जिससे युवा खेल से जुड़ कर अच्छा करियर चुन सकते हैं. इसके लिए झारखंड सरकार ने राज्य के सभी जिलों में खेल पदाधिकारी की नियुक्ति की है. इसका फायदा हमारे युवा अधिक से अधिक उठा सकते हैं. साथ ही खुशबू युवा खिलाड़ियों के लिए एक राह तैयार करेगी, जिससे अन्य खिलाड़ी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच कर अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करें. इसे भी पढ़े : शेयर">https://lagatar.in/good-start-to-the-stock-market-sensex-rose-252-points-only-realty-sector-on-red-mark/">शेयर

बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 252 अंक चढ़ा, केवल रियल्टी सेक्टर लाल निशान पर

ट्रांसफार्मर का भी हुआ उद्घाटन

इस अवसर पर विधायक ने पुतकरसाई गांव में 63 केवीए ट्रांसर्फामर का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पुतकरसाई गांव में ट्रांसर्फामर की जरूरत थी, उसे लगवा दिया गया है. अब लोगों को दिन-रात बिजली मिलेगी, जिससे बच्चों की पढ़ाई के साथ अपने जरूरत के कार्य ग्रामीण आसानी से कर सकेंगे. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य शिश भूषण पिंगुवा, पंचायत समिति सदस्य बुधराम हेम्ब्रम, मुखिया चांदमनी हेम्ब्रम, उपमुखिया संजु दोरायबुरु, विभूति भूषण गोप, सिकंदर गोप, लालसिंह हेस्सा, त्रिभुवन हेम्ब्रम समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-now-electricity-consumers-can-register-complaint-on-this-number-9955653235/">सरायकेला

: अब विद्युत उपभोक्ता इस नंबर 9955653235 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही