Search

 
 
 

चाईबासा: प्रेम, दया, करुणा की प्रतिमूर्ति थीं मदर टेरेसा- कांग्रेस

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha):  कांग्रेस भवन में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय शांति नोबेल पुरस्कार प्राप्‍त भारत रत्न मदर टेरेसा की जयंती मनाई गई. मौके पर मदर टेरेसा के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत रत्न मदर टेरेसा समाज को नई दिशा देने वाली और गरीबों, अनाथों, असहायों के दुख-दर्द के लिये जीने वाली प्रेम, दया, करुणा की प्रतिमूर्ति थीं. इसे भी पढ़ें: BIG">https://lagatar.in/big-breaking-congress-can-call-the-three-mlas-trapped-in-the-cash-scandal-to-ranchi-upa-mlas-will-meet-again-tonight-banna-gupta/">BIG

BREAKING : कैश कांड में फंसे तीनों विधायकों को रांची बुला सकती है कांग्रेस! आज शाम फिर होगी यूपीए विधायकों की बैठक- बन्ना गुप्ता

ऐसा रहा मदर टेरेसा का जीवन

कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि मदर टेरेसा ने 12 वर्ष की आयु में संकल्प लिया कि वह अपना जीवन दूसरों की सेवा में लगाएंगी और 18 वर्ष की आयु में सिस्टर ऑफ लोरेटो में शामिल हुईं. एक बार वह भारत घूमने आईं और उनके मन में गरीबों को देखकर सेवा का भाव उभरा. इसके बाद वह कोलकाता आ गईं और 1948 में भारत की नागरिकता ले ली. 1950 में उन्होंने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की. 1962 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया और 1979 में मानव कल्याण कार्य हेतु अंतरराष्ट्रीय नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर कांग्रेस के जंग बहादुर, त्रिशानु राय, दिकु सावैयां, लक्ष्मण हासदा,  जितेन्द्र नाथ ओझा, विश्वनाथ तामसोय, चंद्रशेखर दास, मुकेश कुमार, सिकुर गोप, संतोष सिन्हा, हेमंत केशरी, नंद गोपाल दास, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-cooperative-law-college-protested-demanding-promotion-in-semester-5/">जमशेदपुर

: सेमेस्टर-5 में प्रमोट करने की मांग को लेकर कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही