Search

Chaibasa : सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने किया महादेवशाल श्रावणी मेला का उद्घाटन

Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम के प्रसिद्ध महादेवशाल शिव मंदिर में आयोजित श्रावणी मेला का शुभारंभ रविवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाबा भोलेनाथ के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
 
Nitish Thakur

श्रावणी मेला के उद्घाटन अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि महादेवशाल धाम पूरे क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है. सावन माह में यहां झारखंड सहित ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार प्रयासरत हैं.

साथ ही उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना करने की अपील की. वहीं, विधायक जगत माझी ने कहा कि महादेवशाल का धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसके सफल आयोजन में प्रशासन, मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय है.

उन्होंने श्रद्धालुओं से आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ मेले में शामिल होने का आग्रह किया. उद्घाटन समारोह के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. पूरा वातावरण "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा.

मेले में सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही