Search

चाईबासा : कुशमुंडा में सांसद ने पुलिया व पीसीसी पथ का किया शिलान्यास

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सांसद गीता कोड़ा ने बुधवार को हाटगम्हरिया प्रखंड के कुशमुंडा गांव में पुलिया (कल्वर्ट) तथा पीसीसी पथ निर्माण का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय ने बताया कि यह पथ कुशमुंडा में विरंची दास की जमीन से चंद्रशेखर दास के घर तक 280 फीट लंबी बनेगी. साथ में पुलिया भी बनेगी. ताकि ग्रामीणों को सुविधा हो. अभी सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को परेशानी होती थी. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/medininagar-mla-laid-foundation-stone-of-two-roads/">मेदिनीनगर

: विधायक ने दो सड़कों का किया शिलान्यास
सड़क बन जाने के बाद यह समस्या समाप्त हो जायेगी. यह योजना सांसद निधि से क्रियान्वित होगी. यह पथ ग्रामीणों की मांग थी. सांसद ने इसे साकार किया. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तामसोय, मंडल अध्यक्ष हरीश तामसोय, रितेश तामसोय, सुखलाल हेंब्रम, देवराज चातर, मुखिया रानी मेलगांडी, माधुरी गागराई समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-21-villagers-took-to-the-streets-to-protest-against-sending-them-to-jail-arrested-in-police-station/">आदित्यपुर

: 21 ग्रामीणों को जेल भेजने के विरोध में सड़क पर उतरे, थाना में दी गिरफ्तारी

डुमरिया : झामुमो ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Dumaria-Shibu-Janm-Din-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया के छोलागोड़ा स्थित विधायक कार्यालय परिसर में गुरुवार को झामुमो सुप्रीमो का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया. उनकी लंबी आयु की कामना की गई. साथ ही पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसे भी पढ़ें : स्वामी">https://lagatar.in/three-news-from-latehar-including-football-match-on-the-birth-anniversary-of-swami-vivekananda/">स्वामी

विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को फुटबॉल मैच का आयोजन समेत लातेहार की तीन खबरें
मौके पर झामुमो नेता शंकर चंद्र हेंब्रम, जयपाल सिंह मुर्मू, बीस सूत्री अध्यक्ष भगत बास्के, सरकार किस्कू, संजय किस्कू, सुदाम मुर्मू, काजमान सिंह सरदार, दुर्गा हेंब्रम, घासिराम टुडू, विक्रम मुर्मू, सुंदर बेसरा, रामसाई बास्के, गुनाधर साव, मुखिया सुरेश हेंब्रम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-21-villagers-took-to-the-streets-to-protest-against-sending-them-to-jail-arrested-in-police-station/">आदित्यपुर

: 21 ग्रामीणों को जेल भेजने के विरोध में सड़क पर उतरे, थाना में दी गिरफ्तारी

आदित्यपुर : नागरिक समन्वय समिति ने की निरंजन मिश्रा पर हमले की निंदा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Nagrik-Samanvay-Samiti-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)नागरिक समन्वय समिति सरायकेला-खरसावां के द्वारा समिति के आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष निरंजन मिश्र के ऊपर मंगलवार की रात हुए हमले की घोर निन्दा की गई है. समिति ने आज सुबह बैठक की जिला प्रशासन से यह मांग किया है कि श्री मिश्र पर हमला करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए एवं उन्हें जेल भेजा जाए. नागरिक समन्वय समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह, महासचिव अजीत कुमार एवं वरीय उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने कहा कि आदित्यपुर क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से अपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-relief-to-ncp-leader-nawab-malik-from-sc-interim-bail-extended-by-six-months/">मनी

लॉन्ड्रिंग मामला : SC से राकांपा नेता नवाब मलिक को राहत, अंतरिम जमानत छह माह बढ़ायी
विगत दिनों पान दुकान आदित्यपुर स्थित शिव मंदिर के पुजारी को अकारण मार-पीट रहे असमाजिक तत्वों से बचाने गये, मंदिर समिति के अध्यक्ष रमण चौधरी एवं उनके परिजनों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया एवं उनके उपर झुठा मुकदमा भी आदित्यपुर थाना में दायर करा दिया गया है. नागरिक समन्वय समिति यह मांग करती है कि प्रशासन शीघ्र बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाये अन्यथा बाध्य हो कर समिति द्वारा स्थानीय प्रशासन के विरोध में आन्दोलनात्मक कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा. बैठक में जगदेव प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, रतन सिंह, संजय कुमार, गम्हरिया मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-drugs-supplier-arrested-from-ashok-nagar-interrogation-continues/">रांची:

अशोक नगर से ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

जमशेदपुर : विरोध के बीच रेलवे की जमीन से हटा अतिक्रमण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/JSR-Rail-Atikaman.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत गाड़ाबासा में रेलवे के आईडब्लू डिपार्टमेंट के द्वारा रेलवे की ज़मीन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान आरपीएफ के जवानों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. धक्का-मुक्की के बीच में रेलवे ने निर्माणाधीन दो घरों को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र यादव और ललन गुप्ता रेलवे की जमीन पर मकान बना रहे थे. इन्हें कई बार रेलवे के आईडब्लू डिपार्टमेंट के द्वारा नोटिस दिया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-21-villagers-took-to-the-streets-to-protest-against-sending-them-to-jail-arrested-in-police-station/">आदित्यपुर

: 21 ग्रामीणों को जेल भेजने के विरोध में सड़क पर उतरे, थाना में दी गिरफ्तारी
नोटिस के आलोक में कार्रवाई करते हुए आईडब्लू डिपार्टमेंट के द्वारा उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में आर पी एफ के महिला पुलिस जवान मौजूद थे. इस बीच स्थानीय लोग अतिक्रमण का विरोध करते हुए आरपीएफ के पदाधिकारी व जवान के साथ धक्का मुक्की करने लगे. विरोध के बीच दोनों घरों को ध्वस्त कर दिया गया. जानकारी देते हुए ललन गुप्ता ने बताया कि पूरा क्षेत्र रेलवे की जमीन पर बसा हुआ है. लोग धड़ल्ले से घर बना ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/protest-by-vegetable-vendors-of-naga-baba-khatal-outside-municipal-corporation-office/">रांची

: नगर निगम ऑफिस के बाहर नागा बाबा खटाल के सब्जी विक्रेताओं का विरोध-प्रदर्शन
उनका घर की छत चू रही थी जिसकी वजह से वो अपने घर की ढलाई कर रहे थे पर रेलवे द्वारा उनके घर को तोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि किसी तरह से ठेला चला कर वे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे आज सड़क पर आ गए. दूसरी तरफ रेलवे द्वारा अन्य लोगों को भी चेतावनी दी गई है कि खाली रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण न करें अन्यथा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : स्वामी">https://lagatar.in/three-news-from-latehar-including-football-match-on-the-birth-anniversary-of-swami-vivekananda/">स्वामी

विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को फुटबॉल मैच का आयोजन समेत लातेहार की तीन खबरें

आदित्यपुर : इसरो के शिविर का 97 उद्यमियों ने भरा वार्षिक रिटर्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Isro-Shivir.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : लघु उद्यमियों के उत्थान एवं अपने सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्ध नवगठित औद्योगिक एवं व्यवसायिक संगठन" इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन" (इसरो )ने उद्यमियों के फैक्ट्री लाइसेंस के वार्षिक रिटर्न्स के लिए शिविर लगाया, जिसका 97 उद्यमियों ने लाभ उठाया. वैसे वार्षिक रिटर्न्स भरने की अंतिम तारीख 15 जनवरी थी, लेकिन आज 11 जनवरी को ही इसरो द्वारा मेट्रो इंडस्ट्री के समक्ष एक सार्वजानिक सहयोग शिविर लगा कर उद्यमियों को रिटर्न्स भरवाया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-21-villagers-including-11-women-arrested-for-protesting-and-alleging-molestation/">आदित्यपुर

: छेड़खानी का आरोप लगाने व प्रदर्शन करने वाले 11 महिलाएं समेत 21 ग्रामीण गिरफ्तार
इससे उन्हें देर से रिटर्न्स भरने, और बार बार सरायकेला जाने की झंझट से मुक्ति मिली. इसरो अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने बताया कि लघु उद्यमियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाते हुए अपना ज्यादा समय प्रोडक्शन कार्य मे दिलवाना ही इस संगठन का प्राथमिक उद्देश्य है. इस शिविर को सफल करने मे इसरो के हंसराज जैन, संदीप मिश्रा, पंकज झा, उत्तम कुमार, समीर सिंह, अमलेश झा, विकास गर्ग, बिनय सिंह, राजीव शुक्ला, सौरव चौधरी, अवनीत मूतरेजा, पियूष नागेलिया सहित कई उद्यमियों ने सक्रिय भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-relief-to-ncp-leader-nawab-malik-from-sc-interim-bail-extended-by-six-months/">मनी

लॉन्ड्रिंग मामला : SC से राकांपा नेता नवाब मलिक को राहत, अंतरिम जमानत छह माह बढ़ायी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp