Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : तीन दिनों तक कोल्हान विवि का निरीक्षण कर नैक टीम लौटी

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार में बुधवार को नैक टीम के सदस्यों साथ एग्जिट बैठक हुई. इस दौरान टीम ने कुलपति प्रो गंगाधर पांडा को बंद लिफाफा सौंपा. इसमें पूरी रिपोर्ट जमा की गई है. बंद लिफाफा नैक टीम के सेंट्रल आदेश के बाद खोला जायेगा. तीन दिनों तक कोल्हान विवि के पीजी विभाग, परीक्षा विभाग, प्रशासनिक विभाग सभी कार्यालय का निरीक्षण कर नैक की टीम बुधवार को लौट गई. बैठक में टीम ने विवि के पदाधिकारियों को कई सुझाव दिये. इस दौरान कहा गया कि पीजी विभाग में विद्यार्थियों की संख्या बेहतर है, लेकिन शिक्षकों की कमी है. इसको सुधारने की जरूरत है. टीम के सदस्यों ने कहा कि सभी को एक साथ सुधारना संभव नहीं है, लेकिन यदि इच्छाशक्ति होगी तो सुधारा जा सकता है. बैठक में कुलपति डॉ गंगाधर पांडा ने पूरी वस्तुस्थिति को टीम के समक्ष रखा. टीम ने सकारात्मक रूख दिखाया. उम्मीद जताई कि बेहतर से बेहतर ग्रेड मिले. बैठक में कुलसचिव डॉ जयंत शेखर, वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी, डॉ सविता प्रसाद, डीएसडब्ल्यू डॉ एससी दास, सीसीडीसी डॉ मनोज पात्र के अलावा काफी संख्या में एचओडी व डीन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-voters-day-simdega-latehar-and-jamtara-dcs-honored-by-the-governor/">राष्ट्रीय

मतदाता दिवस : राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए सिमडेगा, लातेहार व जामताड़ा डीसी

नैक टीम में कुल पांच सदस्य

नैक टीम में कुल पांच सदस्य शामिल थे. इस पांच सदस्यीय टीम के चेयरमैन इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी रेवाड़ी के पूर्व कुलपति प्रो सुरेंद्र गखर हैं. इनके अलावा मेंबर को-ऑर्डिनेटर के रूप में बेंगलुरू यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर विमला एम, सदस्य के रूप में यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर के प्रो खुर्शीद अहमद बट, सुरेश ज्ञान बिहार यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन प्रोफेसर अनु पुनिया, गांधीग्राम रूरल इंस्टीच्यूट तमिलनाडु के प्रो. केएस पुष्पा शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kunal-mahato-distributed-1250-blankets-in-sunsunia-and-dakshinshol-village/">चाकुलिया

: कुणाल महतो ने सुनसुनिया और दक्षिणशोल गांव में बांटे 1250 कंबल

विवि की स्वागत व विदाई पर टीम में हर्ष

नैक की टीम ने विवि की ओर से की गयी तैयारी पर हर्ष व्यक्त किया. जिस तरह से स्वागत किया गया उस पर भी गर्व जताया. टीम ने कहा कि ट्राइबल क्षेत्र में कोल्हान विश्वविद्यालय स्थापित है. यहां बेहतर सुविधाएं हैं. इसको बरकरार रखने की जरूरत है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही