Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa : चाईबासा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ

  • मंत्री दीपक बिरुवा ने सदर अस्पताल में बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा सदर अस्पताल में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा शामिल हुए. मंत्री ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में जिले में 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है. उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएं. साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रेरित करें. वहीं सिविल सर्जन डॉ सुशांतो माझी ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-janmashtami-celebrated-with-great-enthusiasm-at-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir/">Ghatshila

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी का उत्सव

तीन दिन चलेगा यह अभियान

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 3 दिन तक चलेगा. रविवार को निर्धारित बूथ स्तर पर और 26 व 27 अगस्त को पोलियो खुराक से छूटे हुए 0 से 5 साल तक के बच्चों को घर-घर पहुंचकर कर्मचारियों द्वारा पिलाई जाएगी. जिले के सभी गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका समेत अन्य स्टाफ घर-घर पहुंचकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम करेंगे. कार्यक्रम को जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने भी संबोधित किया. अंत में आरडीडीई डॉक्टर विजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया. मंच का संचालन डीडीएम दीपक कुमार ने किया. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही