Search

चाईबासा: नक्सलियों की साजिश नाकाम, 5-5 किलो के 2 IED बरामद

Chaibasa: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों ने रविवार को चाईबासा के नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए पांच-पांच किलो का दो आईईडी बरामद किया है. बरामद आईईडी को पुलिस ने जंगल में ही नष्ट कर दिया है. बता दें कि पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए ही नक्सलियों ने आईईडी लगाया था. इसे भी पढ़ें - आनंद">https://lagatar.in/anand-mohan-accuses-bjp-of-playing-games-with-death-figures/">आनंद

मोहन ने BJP पर मौत के आंकड़ों के साथ खेल खेलने का लगाया आरोप, रेल मंत्री से इस्तीफा मांगा

कोल्हान के जंगल से छह महीने में नक्सलियों के लगाए 167 IED बरामद हुए

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/IED-CHAI2.jpg"

alt="चाईबासा: नक्सलियों की साजिश नाकाम, 5-5 किलो के 2 IED बरामद" width="600" height="400" /> भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसे लेकर बीते 11 जनवरी से लगातार सुरक्षाबलों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगल में जगह-जगह आईईडी लगाकर रखा गया है. उल्लेखनीय है कि एक नवंबर 2022 से लेकर चार जून तक चाईबासा में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसाल पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थलों पर लगाये गये कुल 167 आईईडी बरामद किया है. इसके अलावा 26 स्पाइक होल भी बरामद किया है. नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-ips-who-has-completed-14-years-of-service-has-not-yet-got-promotion/">झारखंड

: 14 साल की सेवा पूरी कर चुके IPS को अबतक नहीं मिला प्रमोशन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//