Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासाः मामूली विवाद में भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या, चारों आरोपी फरार

टोंटो थाना क्षेत्र के पद्मपुर गांव में मुर्गे को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. दामू सिंकू पर उनके ही रिश्तेदारों ने हमला कर दिया. आरोप है कि भतीजा समेत चार लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे मौके पर ही दामू सिंकू की मौत हो गई.
Advertisement
Advertisement
सिंबॉलिक फोटो.

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. थाना क्षेत्र के पद्मपुर गांव में मुर्गे को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई.बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के 53 वर्षीय दामू सिंकू पर उनके ही रिश्तेदारों ने हमला कर दिया. आरोप है कि भतीजा समेत चार लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे मौके पर ही दामू सिंकू की मौत हो गई.

 


ग्रामीणों ने बताया कि विवाद पहले मामूली कहासुनी से शुरू हुआ और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही