Search

 
 
 

विष्णुगढ़ घटना : कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला, कहा-चुप्पी कई सवाल खड़े करती है...

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.
 

Ranchi :  हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी के नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.

 

सोनाल शांति ने कहा है कि इस मामले में पहले हाय-तौबा मचाने वाले भाजपा नेता अब खामोश क्यों हैं. उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है.

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के भीतर ऐसे तत्वों की मौजूदगी चिंताजनक है. उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह और कुलदीप सेंगर का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों से भाजपा की कार्यशैली और चरित्र पर सवाल उठते हैं.

 

सोनाल शांति ने कहा कि विष्णुगढ़ की घटना ने भाजपा के दोहरा चरित्र को उजागर किया है. घटना के बाद सरकार के खिलाफ आंदोलन और हजारीबाग बंद की घोषणा करने वाली भाजपा अब चुप्पी साधे बैठी है, जो दर्शाता है कि पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बचाने का प्रयास करती है.

 

सोनाल शांति ने यह भी आरोप लगाया कि समाज विरोधी गतिविधियों में अक्सर भाजपा से जुड़े लोगों की संलिप्तता सामने आती है. जबकि पार्टी खुद को संस्कारी और चरित्रवान बताती है. उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके भाजपा से जुड़े होने की बात सामने आई.  इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

 

कांग्रेस ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने और अंधविश्वास की ओर धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे जागरूकता कम होती है और पार्टी अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने में सफल होती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही