Search

 
 
 

मांडू विधायक का वायरल वीडियो, ग्रामीणों को खुलेआम दे रहे गालियां, खुद को बता रहे जमींदार

मांडू से आजसू विधायक तिवारी महतो का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विधायक सरेआम ग्रामीणों को गालियां देते सुनाई दे रहे हैं. तिवारी महतो के इस रवैये के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और इसका कड़ा विरोध जताया.
 

Ranchi :  मांडू से आजसू विधायक तिवारी महतो का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विधायक सरेआम ग्रामीणों को गालियां देते सुनाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं वे खुद को जमींदार बता रहे हैं.

 

तिवारी महतो के इस रवैये के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और इसका कड़ा विरोध जताया. उनका कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब विधायक का ऐसा व्यवहार सामने आया हो. आरोप है कि तिवारी महतो पहले भी कई बार लोगों से बदसलूकी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं.

देखें मांडू विधायक का वायरल वीडियो  

 


वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे “गालीबाज विधायक” कह रहा है, तो कोई इसे लोकतंत्र पर धब्बा बता रहा है. कई यूजर्स यह भी लिख रहे हैं कि अगर जनप्रतिनिधि ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है.

 

ग्रामीणों ने इस घटना के बाद साफ कर दिया है कि वे इस तरह के व्यवहार को अब बर्दाश्त नहीं करेंगे. लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि को अपनी भाषा और व्यवहार पर नियंत्रण रखना चाहिए, वरना जनता जवाब देना जानती है.

 

हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक विधायक तिवारी महतो की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. प्रशासन की तरफ से भी चुप्पी साधी गई है, जिससे लोगों में और नाराजगी बढ़ रही है. लोगों ने इस मामले की जांच कर दोषी पाए कार्रवाई करने की मांग की है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही