Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विष्णुगढ़ कांडः सांसद के बगल में खड़े होकर हत्या का आरोपी ही कर रहा था फांसी की मांग

Ranchi : हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में झारखंड की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. झारखंड में अपराधियों को हौसले बुलंद हैं. वे बेखौफ होकर घूम रहे हैं, इस घटना के जिसने भी अंजाम दिया है, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. इस घटना में शामिल अपराधियों को एक-एक पीस काटा भी जाए तब भी कम पड़ जाएगा. ये बातें कहने वाला कोई और नहीं बल्कि विष्णुगढ़ के कुसुंबा में नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या करने का मुख्य आरोपी भाजपा नेता भीम राम है.
Advertisement
Advertisement
  • - हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के साथ खड़ा होकर दे रहा था आंदोलन की चेतावनी

Ranchi : हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में झारखंड की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. झारखंड में अपराधियों को हौसले बुलंद हैं. वे बेखौफ होकर घूम रहे हैं, इस घटना के जिसने भी अंजाम दिया है, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. इस घटना में शामिल अपराधियों को एक-एक पीस काटा भी जाए तब भी कम पड़ जाएगा. ये बातें कहने वाला कोई और नहीं बल्कि विष्णुगढ़ के कुसुंबा में नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या करने का मुख्य आरोपी भाजपा नेता भीम राम है.

Uploaded Image

विष्णुगढ़ के कुसुंबा में सांसद मनीष जायसवाल के साथ खड़ा नाबालिग की हत्या का आरोपी भाजपा नेता भीम राम


हत्या के बाद भीम राम ने पुलिस और सरकार पर ही निशाना साधना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, उनके समर्थन में भाजपा के कई सभी नेता और कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी सामने आए. ये सभी लोग एक साथ बैठकर सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाने लगे कि झारखंड में अपराध बढ़ रहे हैं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. आंदोलन की चेतावनी दे रहे थे. अब सभी चुप हैं.


इसी मुद्दे को लेकर हजारीबाग बंद भी कराया गया और तीन अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान तक कर दिया गया था. लेकिन एक अप्रैल की रात हजारीबाग एसपी ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि अंधविश्वास के कारण इस नाबालिग बच्ची की निर्मम हत्या की गई थी. पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां, एक अन्य महिला और भाजपा नेता भीम राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Uploaded Image                                

नाबालिग की हत्या का आरोपी भाजपा नेता भीम राम भाजपा के नेताओं के साथ हरे घेरे में

                                        


तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि आरोपी के साथ कई नेता बैठे हुए हैं और प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जब खुद अपराध में शामिल लोग ही राजनीति का सहारा लेकर माहौल बनाने की कोशिश करें, तो इसे क्या कहा जाए? 

Uploaded Image

कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कानून व्यवस्था पर उठाया था सवाल

 

कौन लेगा दुष्कर्म का अफवाह उड़ाने की जिम्मेदारी!


हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि देने की घटना के बाद भाजपा हजारीबाग पुलिस पर हमलावर रही. इस पार्टी ने अपने बयानों में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की बात को खूब उछाला. विरोध में हजारीबाग बंद किया. पुलिस-प्रशासन को एक दिन का भी वक्त नहीं दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक का इंतजार नहीं किया. और अब उसी की पार्टी का नेता इस घटना में गिरफ्तार हुआ है. तब पार्टी नेताओं ने चुप्पी साध ली है.


इन घटनाक्रमों के बीच असल सवाल यह उठता है कि आखिर एक बच्ची, जिसकी हत्या हो चुकी है, उसके नाम पर राजनीति करने, बिना इंतजार किये उसके साथ दुष्कर्म होने की बात फैलाने और मृत्यु के बाद उसके सम्मान की धज्जियां उड़ाने की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही