Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ED की IPAC के ठिकानों पर फिर रेड, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु,पश्चिम बंगाल में हुई कार्रवाई

ED ने दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु सहित पश्चिम बंगाल में छापा मारा है.जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में आई-पैक के सह-संस्थापक ऋषिराज सिंह के ठिकानों पर भी ED की टीम ने छापा मारा है.सूत्रों के अनुसार छापे की कार्रवाई कोयला तस्करी घोटाले की आय को हवाला के जरिए ठिकाने लगाने और इससे जुड़े ट्रांजेक्शन की जांच के तहत की जा गयी है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले मे आई-पैक (Indian Political Action Committee) से जुड़े कई ठिकानों पर रेड की है.

 

खबर है कि ED ने दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु सहित पश्चिम बंगाल में छापा मारा है.जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में आई-पैक के सह-संस्थापक ऋषिराज सिंह के ठिकानों पर भी ED की टीम ने छापा मारा है.

 

सूत्रों के अनुसार छापे की कार्रवाई कोयला तस्करी घोटाले की आय को हवाला के जरिए ठिकाने लगाने और इससे जुड़े ट्रांजेक्शन की जांच के तहत की जा गयी है.

 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोयला घोटाला लंबे समय से सुर्खियों में है. यह बड़े स्तर पर अवैध खनन और फंडिंग का घोटाला बताया जाता है.ED की यह कार्रवाई  पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है.

 

याद करें कि इससे पहले  कोलकाता में आई-पैक के कार्यालय और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर ED ने रेड डाली थी.छापा पड़ने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित घर पर अपने अधिकारियों के साथ पहुंच गयी थी.

 

वह पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुईं थी. ममता बनर्जी वहां से एक ग्रीन फाइल लेकर वहां से निकल गया थी.  कुछ देर बाद मुख्यमंत्री कार्यालय अधिकारी कुछ और फाइलें लेकर बाहर निकले थे.  

 

उन्हें मुख्यमंत्री की कार में रखा गया था. ममता ने आरोप लगाया था क छापेमारी गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर की जा रही है. जान लें कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही