Search

 
 
 

चाईबासा : विद्युत सर्किल के सभी 7 प्रखंडों में लगाएं जाएंगे 25 केवीए के नये ट्रांसफार्मर

 
[caption id="attachment_538858" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chaibasa-Transfarmer.jpg"

alt="" width="600" height="800" /> सभी प्रखंडों में लगाने के लिये विभाग में लाया गया नया ट्रांसफार्मर.[/caption] Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा विद्युत सर्किल के तहत आने वाले 7 प्रखंडों, झींकपानी, टोन्टो, कुमारडुंगी, तांतनगर, मंझारी, मझगांव तथा नोवामुंडी स्थित ग्रामीण क्षेत्रों के खराब ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा. विद्युत विभाग इन सभी प्रखंडों में सर्वे करवा कर खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को चिन्हित कर उसे बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इन खराब ट्रांसफार्मर में कुमारडुंगी स्थित छोटा रायकमान में 63 केवीए तथा नोवा मुंडी प्रखंड के बडा महुलडीहा गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है शेष 12 जगहों में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर है जो खराब हो गया है. विभाग इन्हें बदलने की तैयारी कर रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-police-destroyed-three-acres-of-opium-crop-in-bota-village/">चांडिल

: पुलिस ने बोटा गांव में तीन एकड़ में नष्ट की अफीम की फसल

ट्रांसफार्मर भेजने का काम शुरू हो गया है - सहायक अभियंता

झींकपानी के कुदाबेड़ा हरिजन हातु में 25 केवीए, टोन्टो प्रखंड के बंदाबेड़ा तथा कोदेजोरा, कुमारडुंगी प्रखंड के घनसारी टोला केदारसाई तथा तांतनगर प्रखंड के इलीगढ़ा, उलिडीह, छोटा पोखरिया, खास पोखरिया तथा मुरडीह में, मंझारी प्रखंड के चोकरो बासा, मझगांव प्रखंड में हल्दिया स्कूल सनापोस, सितारडे तथा जुरीपदा में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे. विभाग के सहायक अभियंता गौतम राणा ने कहा कि गांव में अगर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है और यदि वह खराब हो गया है तो वे सीधा विभाग को इसकी सूचना दें उनके गांव में ट्रांसफार्मर तुरंत लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चिन्हित किये गये जगहों पर ट्रांसफार्मरों भेजने का काम शुरू हो गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही