Search

 
 
 

Chaibasa News: पोड़ाहाट जंगल में छिपाकर रखे गए 10 पीस साल बोटा जब्त

पश्चिमी सिंहभूम जिला के पोड़ाहाट वन क्षेत्र के मेरमेंडा से गुड़ी जाने वाले जंगल में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 पीस साल का बोटा जब्त किया है. जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है.
 

Goilkera (Nitish Thakur): पश्चिमी सिंहभूम जिला के पोड़ाहाट वन क्षेत्र के मेरमेंडा से गुड़ी जाने वाले जंगल में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 पीस साल का बोटा जब्त किया है. जब्त लकड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है. 

 

बताया जाता है कि वन विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मेरमेंडा से गुड़ी जाने वाले जंगल किनारे अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से साल के पेड़ों की कटाई कर लकड़ियां जमा की हैं. सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित कर जंगल क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान टीम ने जंगल किनारे छिपाकर रखे गए 10 पीस साल का बोटा बरामद किया. ़

 

वन विभाग ने सभी जब्त लकड़ियों को अपने कब्जे में लेकर आनंदपुर वन कार्यालय परिसर पहुंचाया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. वन विभाग अब अवैध कटाई में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर जांच में जुट गया है. विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही