Search

 
 
 

Chaibasa News: खूंटपानी में मिड-डे मील में निकला कीड़ा, बच्चों ने फेंका खाना

पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू में मंगलवार को मिड डे मील में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया. खाने में कीड़ा निकलने के बाद स्कूली बच्चों ने खाना फेंक दिया. वहीं, छात्र-छात्राएं भूखे पेट पढ़ाई करने को मजबूर हुए.
 

Chaibasa (Shambhu Kumar): पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू में मंगलवार को मिड डे मील में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया. खाने में कीड़ा निकलने के बाद स्कूली बच्चों ने खाना फेंक दिया. वहीं, छात्र-छात्राएं भूखे पेट पढ़ाई करने को मजबूर हुए.


मामले की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्या यमुना तियू व प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा विद्यालय पहुंचे और खाने की जांच की. जनप्रतिनिधियों ने बच्चों व शिक्षकों से पूछताछ की. अब सेंट्रलाइज्ड किचन से भेजे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है. बच्चों ने बताया कि कई बार भोजन खाने लायक नहीं होता और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है.


प्रखंड प्रमुख ने आरोप लगाया कि निरीक्षण से पहले संबंधित एजेंसी को सूचना दे दी जाती है, जिससे केवल जांच के दिन बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से उच्च-स्तरीय जांच कर दोषी एनजीओ पर कार्रवाई तथा लाइसेंस रद्द करने की मांग की. चेतावनी दी गई कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही