Search

 
 
 

Education News : RTE के तहत 25% सीटों पर ऑनलाइन लॉटरी, 117 निजी स्कूलों में 641 बच्चों का चयन

नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 के तहत निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए मंगलवार को ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन हुआ.
 

Ranchi : नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 के तहत निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए मंगलवार को ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन हुआ. 

 

लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों का चयन किया गया. सत्र 2026-27 के नामांकन के लिए समाहरणालय भवन के ब्लॉक-ए स्थित कक्ष संख्या-608 में एनआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में ऑनलाइन लॉटरी संपन्न हुई. पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से कराई गई, ताकि पात्र बच्चों के चयन में निष्पक्षता बनी रहे.

 

जिले के 117 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए 641 बच्चों का चयन किया गया. लॉटरी की शुरुआत विद्यालयों के एक किलोमीटर दायरे के अंतर्गत आने वाले आवेदनों से की गई. इस दौरान अतिकश कुमार का नाम सबसे पहले चयनित हुआ. 

 

रांची एसडीओ और जिला शिक्षा अधीक्षक की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया हुई. इसमें अभिभावकों और संबंधित विभाग के कर्मियों ने भी भाग लिया. अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन लॉटरी व्यवस्था से नामांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, जिससे पात्र बच्चों को शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही