Search

Ranchi News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 14 बाइक के साथ 7 आरोपी अरेस्ट

Ranchi: रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 14 मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर रामपुर की ओर जा रहा है. इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिदरौल जोड़ा मंदिर के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ा. 


पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की बात कबूल की और गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी बताए. पुलिस से छापेमारी के दौरान संगठन में शामिल सभी के पास से कुल बारह मोटरसाईकिल बरामद किया. साथ ही मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में कुल सात अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

 

Uploaded Image

पुलिस द्वारा  बरामद चोरी की बाइक

 

पुलिस ने जांच के दौरान अभय सिंह उर्फ मन्नु सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष पिता स्व० शिवजी सिंह, पता सिताबदियारा, रावलटोला पो० गरीबाटोला थाना रिविलगंज जिला सारण छपरा बिहार बताया. अपाची मोटरसाईकिल सं0-JH01EM-3762 के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त मोटरसाईकिल चोरी का है, जिसे नामकुम बाजार से चोरी किया गया है और नंबर प्लेट बदलकर बेचने के लिए बेड़ो के वसीम ओहदार के पास ले जा रहे हैं. 


साथ ही बताया कि मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में कई बार जेल जा चुका है और जेल में ही वसीम ओहदार उर्फ वसीम आलम से मुलाकात हुई थी. बताया कि जेल से निकलने के बाद हमदोनों ने संगठन बनाया. जिसमें - दानिस आलम, मोईन खान,सरीफ खान, नसीम अंसारी, तौहिर अंसारी शामिल थे.


उसने बताया कि रांची के विभिन्न क्षेत्रों में लगने वाले बाजार से वे मोटरसाईकिल चोरी करते थे. फिर उसका नंबर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लोगों को बेच देते थे और जो भी रकम मिलती थी है,उसे संगठन में आपस में बांट लेते थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//