Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद 15 हजार दिये बिना फार्मेसी काउंसिल में हुआ रजिस्ट्रेशन

Ranchi: राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद बगैर पैसा दिये फार्मेसी काउंसिल में दो लोगों को रजिस्ट्रेशन संभव हुआ. बगैर पैसा दिये जिन लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ, उनका नाम विक्रम राणा और मनीष कुमार बताया जाता है.

 

फार्मेसी डिग्री धारी दोनों युवक 18 मई को अपना रजिस्ट्रेशन कराने फार्मेसी काउंसिल पहुंचे थे. वहां प्रशांत पांडेय ने रजिस्ट्रेशन के लिए 15-15 हजार रुपये की दर से पैसों की मांग की. पैसों की मांग किये जाने के बाद दोनों युवकों ने JLKM द्वारा जारी किये गये नंबर पर फोन कर इसकी शिकायत की. पिछले दिनों JLKM ने एक नंबर जारी किया था. साथ ही फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए पैसा मांगने वालों की शिकायत करने का अनुरोध किया था. 

Uploaded Image

JLKM को लिखा गया धन्यवाद पत्र


इसी के आलोक में विक्रम राणा और मनीष कुमार ने नंबर पर फोन कर मामले की लिखित शिकायत की. इसके बाद संबंधित राजीनितक दल के लोग फार्मेसी काउंसिल पहुंचे और बगैर पैसा के दोनों युवकों को रजिस्ट्रेशन कराया. रजिस्ट्रेशन होने के बाद इन दोनों युवकों ने JLKM को पत्र लिख कर बगैर पैसे के रजिस्ट्रेशन कराने में मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही