Search

 
 
 

Ranchi : ट्रैफिक SP ने NCC छात्रों को साइबर अपराध से बचाव व यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर पुलिस-स्टूडेंट संवाद श्रृंखला के तहत मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मनन विद्या मंदिर, रांची में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से चयनित करीब 500 एनसीसी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.
 

Ranchi : ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर पुलिस-स्टूडेंट संवाद श्रृंखला के तहत मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. मनन विद्या मंदिर, रांची में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से चयनित करीब 500 एनसीसी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.

 

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस की ओर से छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और साइबर अपराध से बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई. छात्रों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल पालन, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया.

 

इसके साथ ही “ड्रिंक एंड ड्राइव” से होने वाले खतरों, महिला सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों पर भी जानकारी साझा की गई. पुलिस हेल्पलाइन 100/112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और एंबुलेंस सेवा 102 के बारे में भी छात्रों को बताया गया.

 

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर युवाओं और छात्रों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे खुद यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही