Search

 
 
 

Dhanbad News : मंडल कारा में कैदी की मौत, पत्नी की हत्या में 3 दिन पहले भेजा गया था जेल

मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के संग्रामडीह निवासी जीतन रजवार (27 वर्ष) के रूप में हुई है. उसे अपनी पत्नी संजोती देवी की हत्या के आरोप में तीन दिन पहले यानी 16 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.
 
धनबाद मंडल कारा की फाइल फोटो.

Dhanbad : धनबाद मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के संग्रामडीह निवासी जीतन रजवार (27 वर्ष) के रूप में हुई है. उसे अपनी पत्नी संजोती देवी की हत्या के आरोप में तीन दिन पहले यानी 16 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

 

जेल में जीतन रजवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. बताया जा रहा है कि 16 मई को ही वह जेल परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ा था. जेल प्रशासन ने उसे  इलाज के लिए तत्काल  सदर अस्पताल भेजा. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे वापस जेल भेज दिया था.

 


सोमवार देर रात बार फिर उसकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई.जेल प्रशासन  की ओर से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. जेल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

 

दरअसल, 16 मई को जीतन रजवार की पत्नी संजोती देवी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. संजोती के पिता नरेश रजवार ने गोविंदपुर थाना में अपने दामाद जीतन रजवार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने जीतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.


बताया जा रहा है कि जीतन और संजोती की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी. दोनों से एक चार साल का बेटा भी है. संजोती बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के अमलाटांड़ की रहने वाली थी. घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल है. वहीं, विचाराधीन कैदी की मौत से जेल प्रशासन पर सवाल भी उठने लगे हैं. फिलहाल, पुलिस व जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही