Search

 
 
 

Ramgarh News : पेड़ से लटका मिला डीआरडीओ कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

कमल किशोर महतो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में कार्यरत थे. उनकी तैनाती बेंगलुरु में थी. वह करीब एक माह पहले अवकाश पर अपने पैतृक गांव आए थे. परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वे मानसिक तनाव में थे और उन्हें नींद नहीं आने की शिकायत रहती थी.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़ व इनसेट में मृतक कमल किशोर महतो की फाइल फोटो.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के भुइयां टोली निवासी कमल किशोर महतो (35 वर्ष) का शव मंगलवार की सुबह घर के समीप पहाड़ी स्थित एक पेड़ से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमल किशोर महतो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में कार्यरत थे. उनकी तैनाती बेंगलुरु में थी. वह करीब एक माह पहले अवकाश पर अपने पैतृक गांव आए थे. परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वे मानसिक तनाव में थे और उन्हें नींद नहीं आने की शिकायत रहती थी.

 

 

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे उन्हें गांव में घूमते देखा गया था. रात करीब दो बजे परिजनों की नींद खुली, तो वह अपने कमरे में नहीं मिले. इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की. मंगलवार सुबह घर के नजदीक पहाड़ी पर उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला.

 

कमल किशोर महतो प्रभु महतो के इकलौते पुत्र थे. परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही