Search

 
 
 

Ramgarh News : PVUNL के कटिया मार्केट में स्वच्छता अभियान का आयोजन

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पीवीयूएनएल ने कटिया मार्केट क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया.
 

Ramgarh : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पीवीयूएनएल ने कटिया मार्केट क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया. इस अभियान का नेतृत्व पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए के सहगल ने किया. इस अवसर पर अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट),  मनीष खेतरपाल, जीएम (ओ एंड एम), तथा जियाउर रहमान, एचओएचआर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.

 

अभियान के दौरान कटिया मार्केट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई. साथ ही लोगों के उपयोग हेतु विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन वितरित व स्थापित किए गए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा मिल सके.

 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्थानीय दुकानदारों व आमजन को कचरा प्रबंधन, सूखा व गीला कचरा पृथक्करण तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया. अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और आसपास के वातावरण को स्वच्छ व स्वस्थ बनाए रखने में सहयोग करें.कार्यक्रम के दौरान ए के सहगल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है. सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही