Search

 
 
 

Jharkhand Weather: अगले 7 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश व वज्रपात का अलर्ट

Ranchi: झारखंड में अगले सात दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय है. इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. राज्य में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है.
 

Ranchi: झारखंड में अगले सात दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण अब पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर सक्रिय है. इसका असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. राज्य में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है.

 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 50.3 मिमी बारिश सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर में रिकॉर्ड की गई. वहीं बानो में 30.6 मिमी, नामकुम में 7.7 मिमी, रामगढ़ में 4.6 मिमी और जमशेदपुर में 1.0 मिमी वर्षा हुई.

 

तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान डालटनगंज और सरायकेला में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चाईबासा का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं खूंटी में 37.1 डिग्री और लोहरदगा में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

 

20 मई को बोकारो और धनबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 23 मई को बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और चतरा में तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

 

19 मई को हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. इनमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं.

 

20 मई को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, जमशेदपुर और चाईबासा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 23 मई को लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पलामू, गढ़वा और लातेहार में भी मौसम खराब रहने की संभावना है.

 

रांची और आसपास के इलाकों में 19 मई से 25 मई तक आंशिक बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही