Search

 
 
 

सचिवालय की Carde Review Committee की बैठक कल

Ranchi: सचिवालय संवर्ग के उच्च पदों के सृजन के लिए Carde Review Committee की बैठक कल आयोजित की गयी है. हालांकि सचिवालय सेवा संघ और सरकार के बीच दस्तावेज की मांग पर उभरा विवाद अब भी कायम है. सचिवालय सेवा के उच्च पदों के सृजन के लिए गठन Carde Review Committee में संघ के पदाधिकारियों को शामिल करने के बाद हुई पहली बैठक में दस्तावेज की मांग को लेकर विवाद हुआ था.
 

Ranchi: सचिवालय संवर्ग के उच्च पदों के सृजन के लिए Carde Review Committee की बैठक कल आयोजित की गयी है. हालांकि सचिवालय सेवा संघ और सरकार के बीच दस्तावेज की मांग पर उभरा विवाद अब भी कायम है. सचिवालय सेवा के उच्च पदों के सृजन के लिए गठन Carde Review Committee में संघ के पदाधिकारियों को शामिल करने के बाद हुई पहली बैठक में दस्तावेज की मांग को लेकर विवाद हुआ था. कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किये गये संघ के पदाधिकारियों ने कार्मिक विभाग से कई दस्तावेज की मांग की थी. 


इसमें सचिवालय सेवा के लिए बनी नियमावली, विभिन्न विभागों द्वारा प्रशाखा पदाधिकारी, उप सचिव और संयुक्त सचिव को पदों की बतायी गयी आवश्यकता से संबंधित दस्तावेज शामिल है. कमेटी में शामिल संघ के सदस्यों ने 2010 के बाद से सचिवालय सेवा के लिए पदों के सृजन के लिए की गयी कार्रवाई के अलावा उस नियमावली की भी मांग की है, जिसके तहत Carde Review Committee का गठन किया गया है. 


लेकिन सरकार ने अब तक इसे कमेटी में शामिल संघ के सदस्यों को नहीं दिया है. सचिवालय में उच्च पदों के सृजन के लिए गठित इस समिति द्वारा सचिवालय सेवा के लिए उप सचिव के 46 और संयुक्त सचिव के 25 पदों के सृजन पर फैसला किया जाना है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही