Search

 
 
 

रांची DMO कार्यालय: जिन पर साहेब मेहरबान उनका तुरंत, बाकी का काम पेंडिंग, स्टॉकयार्ड संचालक परेशान

Ranchi: रांची जिला खनन पदाधिकारी (DMO) द्वारा जब्त बालू को उठा लेने की घटना के बाद उनके कार्यालय के कामकाज पर सवाल उठने लगे हैं. स्टॉकयार्ड संचालकों का आरोप है कि डीएमओ अबु हुसैन जिन पर मेहरबान होते हैं, उनका काम (माइनिंग चलान जारी करना) तुरंत हो जाता है, बाकी के काम को पेंडिंग रख दिया जाता है. इस कारण कई स्टॉकयार्ड संचालक परेशान हैं.
 
  • एसकेएम ऑटोमोबाइल्स को आवेदन के दिन ही मिल जाता है चालान.

Ranchi: रांची जिला खनन पदाधिकारी (DMO) द्वारा जब्त बालू को उठा लेने की घटना के बाद उनके कार्यालय के कामकाज पर सवाल उठने लगे हैं. स्टॉकयार्ड संचालकों का आरोप है कि डीएमओ अबु हुसैन जिन पर मेहरबान होते हैं, उनका काम (माइनिंग चलान जारी करना) तुरंत हो जाता है, बाकी के काम को पेंडिंग रख दिया जाता है. इस कारण कई स्टॉकयार्ड संचालक परेशान हैं. जिला माइनिंग कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. 
सबसे अधिक सवाल उठ रहा है, बुंडू स्थित एसकेएम ऑटोमोबाइल्स के मामले में. इस कंपनी ने 17 अक्टूबर 2025 को माइनिंग चालान जारी कराने के लिए आवेदन किया और उसी दिन उसे परमिट/चालान की स्वीकृति भी दे दी गई. 


जानकारी के मुताबिक, खनन विभाग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किसी भी बालू स्टॉकयार्ड को चालान जारी करने से पहले कई चरणों से गुजरना पड़ता है. पहले आवेदक को जिला खनन कार्यालय के पोर्टल पर आवेदन देना होता है. इसके बाद जिला खनन पदाधिकारी या माइनिंग इंस्पेक्टर द्वारा स्टॉकयार्ड का निरीक्षण किया जाता है. 

Uploaded Image

आवेदन व चालान की कॉपी


निरीक्षण के दौरान बालू के स्रोत, स्टॉक की मात्रा और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है. इसके बाद ही चालान जारी होता है. सामान्य तौर पर यह पूरी प्रक्रिया में कम से कम तीन से पांच दिन का समय लगता है. लेकिन एसकेएम ऑटोमोबाइल्स के मामले में यह सब कुछ एक दिन में ही हो गया.
ऐसे में एसकेएम ऑटोमोबाइल्स को आवेदन के दिन ही चालान जारी होना, कई सवाल खड़े कर रहा है. स्टॉकयार्ड संचालकों का कहना है कि वर्तमान डीएमओ के कार्यकाल में चालान जारी कराना और स्टॉकयार्ड का नवीकरण कराना बेहद कठिन हो गया है. कई संचालक विभागीय रवैये से परेशान होकर अपने स्टॉकयार्ड का रिन्यूअल तक नहीं करा पा रहे हैं.

Uploaded Image

आवेदन व चालान की कॉपी


सूत्रों का कहना है कि विभाग में कुछ चुनिंदा लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि बाकी आवेदकों की फाइलें लंबे समय तक लंबित रखी जाती हैं. इससे बालू कारोबार से जुड़े लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

 

रांची जिले में संचालित प्रमुख बालू स्टॉकयार्डों की सूची

स्टॉकयार्ड/फर्म का नाम स्थान
आईडीयू खान     बड़गाई, रांची
एबी इंटरप्राइजेज बड़गाई, रांची
अमित कुमार सिसई रोड, गुमला
अर्पण उद्योगिक सहयोग समिति लिमिटेड धुर्वा, रांची
आशीष कुमार साहू   बुंडू, रांची
आशीष कुमार सैंड स्टॉकयार्ड ओरमांझी, रांची
भारत मिनरल्स अनगड़ा, रांची
चोकेसेरेंग स्टॉकयार्ड ऑफ जेएसएमडीसी डोरंडा, रांची
धनराज कंस्ट्रक्शन धुर्वा, रांची
जगदंबा इंटरप्राइजेज हजारीबाग
पलाश इंटरप्राइजेज बरियातू, रांची
एनआर इंटरप्राइजेज गुटवा, रांची
नाज इंटरप्राइजेज सरायकेला
पालक इंटरप्राइजेज    बुंडू, रांची
पांसा इंटरप्राइजेज गुटवा, रांची
रघुवंशी ट्रांसपोर्ट रातू, रांची
राजू राय     बुंडू, रांची
एसएस इंटरप्राइजेज इंटूडीह, रांची
शशिधर महतो बुंडू, रांची
शशि भूषण महतो   बुंडू, रांची
सीताराम साहू  रातू, रांची
एसकेएम ऑटोमोबाइल्स बुंडू, रांची
सुजीत कुमार जायसवाल सोनाहातू, रांची
सुमित कुमार   लटमा, रांची
सुंडिल स्टॉकयार्ड ऑफ जेएसएमडीसी डोरंडा, रांची 

              
        
 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.       
          
     

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही