Search

 
 
 

Dhanbad News : हीरापुर में छिनतई की कोशिश नाकाम, लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर जमकर पीटा

हीरापुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित भिस्तीपाड़ा एचई स्कूल के समीप मंगलवार को छिनतई की कोशिश स्थानीय लोगों की सतर्कता से विफल हो गई. दो युवकों ने एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये छीनकर भागने का प्रयास किया. लेकिन शोर मचते ही आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.
 

Dhanbad :   हीरापुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित भिस्तीपाड़ा एचई स्कूल के समीप मंगलवार को छिनतई की कोशिश स्थानीय लोगों की सतर्कता से विफल हो गई. दो युवकों ने एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये छीनकर भागने का प्रयास किया. लेकिन शोर मचते ही आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया.

 

Uploaded Image

 

भुक्तभोगी राजेश हांडी ने बताया कि वह स्कूल रोड से होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान वह एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुके और जेब से पैसे निकाल रहे थे. तभी पीछे से आए दो युवकों ने अचानक उनके हाथ से 10 हजार रुपये छीन लिए और भागने की कोशिश की.

 

शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया. भीड़ बढ़ते देख दोनों आरोपियों ने छीने गए रुपये वापस कर दिए. इसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी.

 

पकड़े गए दोनों युवक कतरास के छाताटांड़ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर अपने साथ थाना ले गई. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

 

हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामले पर फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों का कहना है कि हीरापुर और आसपास के इलाकों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है.़

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही