Search

 
 
 

Jamshedpur News : चलती हाइवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित हुरलुंग पुल के पास मंगलवार सुबह एक चलती हाइवा में अचानक आग लग गई. घटना सुबह करीब 5 बजे की है. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया.
 

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित हुरलुंग पुल के पास मंगलवार सुबह एक चलती हाइवा में अचानक आग लग गई. घटना सुबह करीब 5 बजे की है. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया.

 

जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच02एएक्स 2778 बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर आ रहा था. इसी दौरान हुरलुंग पुल के पास पहुंचते ही वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते धुआं आग की लपटों में बदल गया और हाईवा के अगले हिस्से में आग फैलने लगी.

 

हाइवा चालक दिलीप गोप ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकल गए. चालक की सूझबूझ के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हाइवा को आंशिक नुकसान पहुंचा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही