Search

 
 
 

Giridih News : पेट्रोल की कीमत में फिर से इजाफा, आमजन बेहाल, सरकार से राहत की मांग

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में ईंधन के दाम दो बार बढ़ाए जाने से खासकर रोज कमाने-खाने वाले मजदूर, छोटे ठेकेदार और स्थानीय व्यापारियों पर सीधा असर पड़ा है.  जिले भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद महंगाई का बोझ कम नहीं हो पाया है.
 

Giridih : पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों में ईंधन के दाम दो बार बढ़ाए जाने से खासकर रोज कमाने-खाने वाले मजदूर, छोटे ठेकेदार और स्थानीय व्यापारियों पर सीधा असर पड़ा है.  जिले भर के पेट्रोल पंपों पर तेल की पर्याप्त आपूर्ति के बावजूद महंगाई का बोझ कम नहीं हो पाया है.

 

मौजूदा समय में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद गिरिडीह में पेट्रोल की कीमत 102.29 रुपये प्रति लीटर, पावर पेट्रोल 111.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पेट्रोल पंपों पर अब लोगों को लंबी लाइनों का सामना नहीं करना पड़ रहा है, लेकिन लगातार बढ़ रहे दामों ने आम परिवारों की आर्थिक स्तिथि पर दबाव बढ़ा दिया है.

 

स्थानीय पेट्रोल खरीदने वालों का कहना है कि बढ़ती कीमतों ने गरीब मजदूरों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.  हाजिरी पर काम करने वाले मजदूरों की औसत दैनिक कमाई 300 से 400 रुपये के बीच है और यदि काम के लिए उन्हें दूर जाना पड़े तो पेट्रोल पर अधिक खर्च हो जाता है, जिससे बचत का प्रश्न ही नहीं उठता.

 

व्यापारी और वाहन चालक भी महंगाई से परेशान हैं. उनका कहना है कि परिवहन लागत बढ़ने से सामान की ढुलाई महंगी होगी और यह धीरे-धीरे अन्य मूलभूत वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा होगा. 

 

नागरिकों ने राज्य और केंद्र सरकार से मांग की है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जाए ताकि आम आदमी पर बढ़ता आर्थिक दबाव कम हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही