Search

 
 
 

Latehar News : जन‍ शिकायत निवारण  में डीसी ने सुनी शिकायतें

मंगलवारीय साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण में उपायुक्त संदीप कुमार ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्‍यायें सुनी
 

Latehar : मंगलवारीय साप्‍ताहिक जन शिकायत निवारण में उपायुक्त संदीप कुमार ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्‍यायें सुनी. उन्‍होने अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जाएगा.प्रखंड लातेहार अंतर्गत ग्राम पंचायत तरवाडीह की निवासी पिंकी देवी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन देकर आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने की मांग की. 

 

उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार के साथ एक मिट्टी के घर में रह रही हैं, जिसकी स्थिति बेहद जर्जर है और घर गिर रहा है. आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित को नियमानुसार करवाई करने का निर्देश दिया. आज के जन शिकायत निवारण में विभिन्न विभागों से संबंधित जुड़े आवेदन आये. जिसमे सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें.

 


बता दें कि उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही