Search

 
 
 

Ranchi News : कोलियरी मजदूरों की समस्याओं व संगठन विस्तार पर अहम बैठक

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से मंगलवार को बीसीसीएल और ईसीएल कंपनी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन की स्थिति, कोलियरी मजदूरों की समस्याओं और प्रबंधन और मजदूरों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
 

Ranchi : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से मंगलवार को बीसीसीएल और ईसीएल कंपनी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन की स्थिति, कोलियरी मजदूरों की समस्याओं और प्रबंधन और मजदूरों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.

 

बैठक में कोलियरी क्षेत्रों में यूनियन के सदस्यता अभियान को तेज करने का फैसला लिया गया. नेताओं ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए संगठन को और मजबूत बनाना जरूरी है. इस दौरान मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और प्रबंधन के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया.

 

बैठक में केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा और केंद्रीय सचिव जय नारायण महतो मौजूद रहे. वहीं, बीसीसीएल के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान, संगठन सचिव रामु मंडल, सपन बनर्जी, ईसीएल के अध्यक्ष परीक्षित दा और सचिव लखी सोरेन भी शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही