Search

 
 
 

Jamtara News : दुधारू गायों को छुड़ाने की गुहार लेकर पहुंचा फरियादी, डीसी ने SDO को लगाई फटकार

जनता दरबार में मिहिजाम थाना क्षेत्र से एक मार्मिक मामला आया. आवेदक ने डीसी से रोते हुए अपनी गायों को छुड़ाने की गुहार लगाई. इस पर डीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीओ को फोन कर जमकर फटकार लगाई और मामले का जल्द निबटारा करने का निर्देश दिया.
 
जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी आलोक कुमार.

डीसी ने जनता दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं 


Jamtara : जमाताड़ा डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार के समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में करीब 40 फरियादी पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सबकी समस्याएं सनीं और जांच कराकर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया. जनता दरबार में मिहिजाम थाना क्षेत्र से एक मार्मिक मामला आया. आवेदक ने डीसी से रोते हुए अपनी गायों को छुड़ाने की गुहार लगाई. 


आवेदक ने बताया कि 17 जनवरी को मिहिजाम थाना पुलिस ने कागजात की कमी के कारण उसकी 13 गायों और 10 बछड़ों को पकड़कर कृष्ण गौशाला में रख दिया था. सभी गायें दुधारू हैं और उन्हें पश्चिम बंगाल दूध व्यापार के लिए ले जाया जा रहा था. उसने बताया कि गौशाला में 6 बछड़ों की मौत भी हो चुकी है.

 


आवेदक ने एसडीओ कार्यालय पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. इस पर डीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीओ को फोन कर जमकर फटकार लगाई और मामले का जल्द निबटारा करने का निर्देश दिया.


जनता दरबार में ज्यादातर मामले जमीन विवाद, अंबेडकर आवास, पेयजल, आंगनबाड़ी, वंशावली, ऋण माफी से जुड़े आए. डीसी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. जिले के आवासीय विद्यालयों में सामान आपूर्ति टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी व फतेहपुर अंचल में वंशावली नहीं बनाए जाने की शिकायत भी आई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही