Search

 
 
 

Jamtara News : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, इलाके में शोक

जामताड़ा-चित्तरंजन रेलखंड पर मंगलवार को एक ट्रेन हादसे में करीब 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई. यह घटना हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन के अप लाइन पर पियालसोला गांव के समीप पोल संख्या 242/27 के पास हुई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
 

Jamtara : जामताड़ा-चित्तरंजन रेलखंड पर मंगलवार को एक ट्रेन हादसे में करीब 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई. यह घटना हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन के अप लाइन पर पियालसोला गांव के समीप पोल संख्या 242/27 के पास हुई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

 

जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और मिहिजाम पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

 

मृतका की पहचान केलाही गांव निवासी कूली हेंब्रम, पति सुधीर हेंब्रम के रूप में हुई है. मामले की जानकारी देते हुए एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों और गांव के जनप्रतिनिधियों से मिली जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी. बताया गया कि वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद यह हादसा हुआ.

 

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है. परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किए जाने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही