Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस जिले में नशा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में पुलिस ने अफीम की खेती व तस्कहरी करने के आरोपी सुमीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. वह बारियातू थाना में कांड संख्या 27/23 (24 मार्च 2023) का प्राथमिकी अभियुक्तल है. वह चतरा जिले के लावालौंग का रहने वाला है.
ज्ञात हो कि जिले मे अफीम व अन्य मादक पदार्थों की खेती व तस्कभरी रोकने के लिए पुलिस व्याअपक अभियान चला रही है. गांव-गांव में नुक्क ड़ नाटकों के माध्याम से अफीम व अन्यप मादक पदार्थों की खेती व तस्ककरी के दुष्प रिणाम के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. एनडीपीएस एक्ट् के तहत दर्ज मामलों में आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment