Search

 
 
 

Latehar News : गैस वितरण में पारदर्शिता बरतें एजेंसियां, वर्ना होगी कार्रवाई- डीसी

डीसी संदीप कुमार ने सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतें. इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
 
गैस एजेंसियों को प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : लातेहार डीसी संदीप कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिले की सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ  बैठक की. बैठक का उद्देश्य गैस वितरण को पारदर्शी, सुचारू व प्रभावी बनाना था. डीसी ने सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतें. इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 


बैठक में विशेष रूप से गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूशन, लंबित आपूर्ति व होम डिलीवरी व्यवस्था की समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस की होम डिलीवरी पारदर्शी तरीके से करें. उन्होंने गैस एजेंसियों को प्रशासन की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम,  जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही