Search

 
 
 

Latehar news  : किसानों की समस्याओं पर भाजपा का प्रखंड कार्यालय घेराव, बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

भारतीय जनता पार्टी की महुआडांड़ मंडल समिति के तत्वावधान में शनिवार को जिले के महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया. यह कार्यक्रम किसानों के हित और उनकी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षण करने के लिया किया गया.
 

Latehar : भारतीय जनता पार्टी की महुआडांड़ मंडल समिति के तत्वावधान में शनिवार को जिले के महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया. यह कार्यक्रम किसानों के हित और उनकी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षण करने के लिया किया गया. 

 

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह ने किया. जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल ने की. इस दौरान राज्यपाल के संबोधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया. 

 

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपाई ने किसानों के साथ सरकार वादा खिलाफी, उपेक्षा और किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया. 

 

अमलेश सिंह ने कहा कि राज्य के किसान धान का उचित मूल्य, खाद-बीज की कमी, फसल क्षति और बिजली संकट जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार समाधान निकालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. कई जिलों में धन का क्रय नहीं किया गया है. किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान मूल्य देने और समय पर भुगतान करने का वादा भी अधूरा है.

 


किसानों को अब भी अपने बकाया भुगतान का इंतजार में हैं. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में खाद और यूरिया की कालाबाजारी चरम पर है. किसानों को मजबूरी में ऊंचे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, लेकिन प्रभावित किसानों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है. प्रशांत सिंह ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो भाजपा आंदोलन को और उग्र करेगी. 

 

ज्ञापन के माध्यम से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल लागू करने, बकाया भुगतान जल्द करने, मुफ्त बिजली, सिंचाई सुविधा मजबूत करने और किसानों को सस्ती दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की गई. मौके पर भाजपा नेता राम जायसवाल, जड्डू, अनिल कुमार, आनंद किशोर नाथ शाह, मोहन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही