Search

 
 
 

झारखंड को निवेश का नया केंद्र बनाने की तैयारी,CM से मिले CII प्रतिनिधि

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और इंडस्ट्रियल पॉलिसी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति और सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे.
 

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और इंडस्ट्रियल पॉलिसी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

 

प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डीबी सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति और सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे.

 

मुलाकात के दौरान सीआईआई प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की भागीदारी और यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री को बधाई दी. साथ ही राज्य को मिले निवेश प्रस्तावों की भी सराहना की.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दावोस में झारखंड ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि राज्य असीम संभावनाओं वाला और निवेश के लिए अनुकूल प्रदेश है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लगातार बेहतर कार्ययोजना पर काम कर रही है.

 

सीआईआई प्रतिनिधियों ने झारखंड को उभरते हुए इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर औद्योगिक विकास में भागीदारी निभाने की इच्छा जताई. बैठक में इंडस्ट्रियल पॉलिसी और पॉलिसी डेवलपमेंट प्रोसेस पर भी चर्चा हुई. सीआईआई प्रतिनिधियों ने सरकार के साथ नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में सहयोग करने की बात कही.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही