Search

 
 
 

Chaibasa News: चक्रधरपुर के हनुमान मंदिर में दानपेटी से पैसा चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa News: हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़कर पैसे चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अर्जुन तांती के रूप में हुई है.
 
दानपेटी से चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Shambhu Kumar 

Chaibasa News: चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप हनुमान मंदिर की दानपेटी तोड़कर पैसे चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की रकम बरामद की हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अर्जुन तांती के रूप में हुई है. वह मूल रूप से मनोहरपुर थाना क्षेत्र के छोटाकुड़ना गांव का रहने वाला है और वर्तमान में चक्रधरपुर के टोकलो रोड स्थित कुली मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है.

 

इसे भी पढ़ें:


पुलिस ने आरोपी को 7 अक्टूबर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 8284 रुपये बरामद किए गए. पुलिस के अनुसार, बरामद राशि में से 5000 रुपये आरोपी द्वारा खर्च किए जा चुके थे. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मीटर का छिंटदार कपड़ा, लोहे का छड़ भी बरामद किया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही