Search

 
 
 

Chaibasa News : तीरंदाज विजय सुंडी का पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिकुरसाई स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रहे तीरंदाज विजय सुंडी का चयन आगामी पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है.
 

Shambhu Kumar

 

Chaibasa  : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिकुरसाई स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रहे तीरंदाज विजय सुंडी का चयन आगामी पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है. तीरंदाज विजय मूल रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के बारडीह ग्राम निवासी है.उन्होंने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया.

 

यह चयन प्रतियोगिता 19 से 21 मई तक साई सोनीपत में आयोजित की गई थी. विजय के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन जापान के अईची नागोया में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में किया गया.

 


विजय सुंडी वर्तमान में चाईबासा स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, सिकुरसाई में प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं. लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

 

विजय के चयन पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा,  झारखंड तीरंदाजी संघ की सचिव पूर्णिमा महतो, संयुक्त सचिव सुमंत चंद मोहंती, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त,उद्योगपति सह समाजसेवी मुकुन्द रूंगटा, जिला खेल पदाधिकारी, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह, बीएस राव, प्रकाश राम,ऑलम्पियन सह अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक मांझी सवैया, राजेंद्र गुईया, ओलंपियन मंगल सिंह चंपिया, पश्चिमी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ, चाईबासा के पदाधिकारियों सहित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों व जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है. सभी ने उम्मीद जताई कि विजय सुंडी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए पदक जीतकर झारखंड और भारत का नाम गौरवान्वित करेंगे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही