Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News:  विश्व पर्यावरण दिवस पर गोइलकेरा के वन विश्रामागार में जागरूकता कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा स्थित वन विश्रामागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Nitish Kumar

Goilkera: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा स्थित वन विश्रामागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी शामिल हुए. वहीं वन विभाग के रेंजर रामनंदन राम ने विभाग की ओर से जंगल और पेड़ों को बचाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी.

 

इस मौके पर विधायक जगत माझी ने अपने संबोधन में पर्यावरण को बचाने के लिए वन व जंगल के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर पेड़ पौधों को बचाना होगा. उन्होंने लोगों से प्रत्येक वर्ष अपने घर आंगन में एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की बात कही. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ज्योति मेराल,प्रखंड प्रमुख निरुमनि कोड़ा के अलावे वन विभाग के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही