Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : सांप काटने से युवक की मौत के बाद SNMMCH में हंगामा, बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए परिजन

परिजनों का कहना था कि वे युवक को गांव ले जाकर झाड़-फूंक और पारंपरिक उपचार कराना चाहते हैं. अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए शव को ले जाने से रोक दिया. इस पर परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया.
Advertisement
Advertisement
अस्पताल परिसर में परिजनों को समझाती पुलिस.

Dhanbad : गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र द्वारपहरी गांव निवासी युवक राजा कुमार को सांप ने काट लिया था. परिजन उसे इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में पहुंचे. इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और झाड़-फूंक के लिए ले जाने की जिद पर अड़ गए.


परिजनों का कहना था कि वे युवक को गांव ले जाकर झाड़-फूंक और पारंपरिक उपचार कराना चाहते हैं. अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए शव को ले जाने से रोक दिया. इस पर परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया.

 

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर सरायढेला थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया. लेकिन वे नहीं माने. अंत में अस्पताल प्रशासन ने मानवीय आधार पर परिजनों को बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले जाने की अनुमति दे दी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही