Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News  : तेज आंधी-बारिश में जलमीनार की सिंटेक्स टंकी गिरी, एक बच्चा घायल

झरिया स्थित भौंरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत 5 नंबर जहाजटांड़ बस्ती में शुक्रवार तड़के आई तेज आंधी और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : झरिया स्थित भौंरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत 5 नंबर जहाजटांड़ बस्ती में शुक्रवार तड़के आई तेज आंधी और बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. सुबह करीब चार बजे तेज हवाओं के कारण जलमीनार पर लगी सिंटेक्स पानी की टंकी टूटकर नीचे स्थित घरों पर गिर गई .हादसे में दो घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक बच्चा घायल हो गया.

 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तड़के अचानक मौसम बिगड़ने के साथ तेज आंधी और बारिश शुरू हुई. इसी दौरान जलमीनार पर स्थापित पानी की टंकी अपनी जगह से उखड़कर नीचे आ गिरी. टंकी सीधे किशोर कुमार और फुलचंद बाउरी के घरों पर जा गिरी जिससे दोनों मकानों की छत और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा.

 

पीड़ित किशोर कुमार ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. अचानक जोरदार आवाज के साथ टंकी घर पर गिर गई जिससे अफरा-तफरी मच गई. हादसे में घर का एस्बेस्टस शीट टूट गई और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए.

 

वहीं टंकी की चपेट में आने से एक बच्चा घायल हो गया जिसे स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गया.घटना के बाद बस्ती के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस सिंटेक्स टंकी से पूरे इलाके में पेयजल आपूर्ति होती थी उसके क्षतिग्रस्त हो जाने से लगभग 300 की आबादी के सामने पानी की समस्या खड़ी हो सकती है.


स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षतिग्रस्त जलमीनार व टंकी की तत्काल मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए.साथ ही जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है उन्हें उचित मुआवजा और राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए.घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और जलमीनार की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग की ऐसी संरचनाओं का समय-समय पर निरीक्षण और रखरखाव किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही