Search

 
 
 

Sahebganj : नींबू पहाड़ अवैध खनन की जांच सीबीआई रांची से दिल्ली ट्रांसफर

नींबू पहाड़ अवैध खनन की जांच का मामला दिल्ली सीबीआई को ट्रंसफर कर दिया गया है. इसकी वजह रांची मे  मामले की जांच कर रहे अधिकारी को कोलकाता SIT में शामिल कर दिया जाना है. फिलाहाल दिल्ली सीबीआई मुख्यालय मामले की जांच कर रही है.
 

Sahebganj  :  नींबू पहाड़ अवैध खनन की जांच का मामला दिल्ली सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है. इसकी वजह रांची में मामले की जांच कर रहे अधिकारी को कोलकाता SIT में शामिल कर दिया जाना है. फिलाहाल दिल्ली सीबीआई मुख्यालय मामले की जांच कर रही है.


रांची सीबीआई द्वारा इस मामले में अब तक की जांच के दौरान वैज्ञानिक तरीके से इसका आकलन कर लिया गया था कि किस व्यक्ति ने कितना अवैध खनन किया था. जांच के दौरान सीबीआई रांची द्वारा साहिबगंज के तत्कालीन जिला खनन पदाधिकारी के घर पर छापेमारी की गयी थी. इसमें उसके घर से एक करोड़ रुपये से अधिक के मूल्य के जेवरात जब्त किये गये थे.

 

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में सीबीआई ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. प्राथमिकी दर्ज होते ही राज्य सरकार ने इसके सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.

 

सुप्रीम कोर्ट ने तीन मई 2024 को मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई को मामले में आरोप पत्र दायार करने से रोक दिया था. बाद में सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिसंबर 2025 को सीबीआई को जांच कर आरोप पत्र दायर करने की अनुमति दे दी थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही