Search

 
 
 

Chaibasa News: युवाओं को परंपरा व सामाजिक कार्यों से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम

आदिवासी समाज की परंपराओं के संरक्षण तथा युवाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आदिवासी 'हो' समाज युवा महासभा की ओर से मनोहरपुर प्रखंड के दूबिल गांव में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय प्रखंड समिति ने किया.
 
  • मनोहरपुर की दूबिल गांव में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम

Shambhu Kumar
Chakradharpur: आदिवासी समाज की परंपराओं के संरक्षण तथा युवाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आदिवासी 'हो' समाज युवा महासभा की ओर से मनोहरपुर प्रखंड के दूबिल गांव में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय प्रखंड समिति ने किया. 


कार्यक्रम में युवाओं को समाज में प्रचलित मगे, बा, हेरो और जोमनामा पर्व सहित विभिन्न पारंपरिक अनुष्ठानों, जन्म, विवाह एवं मृत्यु संस्कारों की जानकारी दी गई. साथ ही इन परंपराओं के संरक्षण और उनके निर्वहन में युवाओं की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. 


इस मौके पर आदिवासी 'हो' समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम ने ग्रामीणों को आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों के संरक्षण एवं विकास के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि बदलते समय में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सकता है.


उन्होंने बताया कि आदिवासी 'हो' समाज युवा महासभा के नेतृत्व में नेशनल आदिवासी रिवाइवल एसोसिएशन, सिंगी एंड सिंगी सोसाइटी तथा मिलन चैरिटेबल ट्रस्ट जैसे सामाजिक संगठन डायन प्रथा, अंधविश्वास और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं. इसके अलावा विभिन्न असामाजिक और असंवैधानिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भी समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है.


उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे सामाजिक संगठनों से जुड़कर समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान दें और जागरूकता अभियानों को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. कार्यक्रम में धनसिंह चांपिया, मथुरा पुरती, मंगल चांपिया, कृष्णा तोपनो, माटु किम्बो, गुरा हेम्ब्रम, पीटर चांपिया, दर्शन चांपिया, गुरा मुर्मू, दुखिया आइंद तथा विश्वजीत बिरूवा समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही